image advertisement
image advertisement





























 

पोशीदा फूल 4 - मेईवानफान - अंग्रेजीसेहिंदीअनुवाद : नीतापोरवाल. The Veiled Flower (poems IV). Mai Văn Phấn - Translated from English into Hindi by Neetta Porwal. Neetta Porwal dịch từ tiếng Anh sang tiếng Hin-đi

मेई वान फान - Mai Văn Phấn

अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद : नीता पोरवाल

Translated from English into Hindi by Neetta Porwal

Neetta Porwal dịch từ tiếng Anh sang tiếng Hin-đi

 


 

 

Neetta Porwal, poet & translator

 

 

 

 

maivanphan.com: Poet - translator Neetta Porwal (Indian) has just sent me the “three-line” poems, named “The Veiled Flower”, selected by herself from my poetry book “The Selected Poems of Mai Văn Phấn” (Publishing House of The Vietnam Writer’s Association, 2015) in English version by poet - translator Nhat-Lang Le and edited by Susan Blanshard to be translated into Hindi. I would like to give my respectful thanks to poet - translator Neetta Porwal for having spent time and devotion on the translation of my poetry!

 

 

 

 

 

नव वर्ष की पहली रात

 

लहरों की आवाज सुनकर

मैं समन्दर की तरफ

मोमबत्ती जलाकर अपना सम्मान प्रकट करता हूँ

 

 

 

 

First Night of New Year

 

Hearing waves

I shine a candle

Towards the sea

 

 

 

 

सोफा चुनना

 

वसंत के दिनों में

रोडोडेंड्रन* का

फूलदान रखने के लिए


रोडोडेंड्रनबड़े फूलों वाली एक सदाबहार झाड़ी





 
Choosing a Sofa

 

To place a vase of rhododendron

In the middle

Of Spring

 

 

 

 

युवा कलियाँ

 

मधुमास में

लेटी, भरपूर तनी हुईं

अपनी ही साँसों से लदी-फदी

 

 

 

 

Young Buds

 

Lay underneath Spring

Fully stretched

Choked of their own breath

 

 

 

 

मधुमास की नई घास

 

एक भैंस का पड्डा

हरी-भरी घास खाने में मस्त है

जबकि उसकी माँ आगे निकल गयी है बहुत आगे

 

 

 

 

Spring’s New Grass

 

A buffalo calf

Is busy sniffing young grass

Its mother departing farther and farther

 

 

 

 

फुरसत में

 

एक प्याला चाय

जिसमें ढेर महक घुली होती है

नये साल की

 

 

 

 

Leisure

 

A cup of tea

Contains enough scents from

The new year

 

 

 

 

नये बरस की तमन्नाएं

 

मैं पक्षी गीतों को तरसता हूँ

किसी भी तरह के

आसमान से

 

 

 

 

New Year’s Aspirations

 

I crave bird songs

Of any kind

From the sky

 

 

 

 

वसंत के बीच

 

तेज हवायें

आड़ू के फूलों की पंखुड़ियों को

चिपकाती हैं जमीन पर

 

 

 

 

Midst of Spring

 

Strong winds

Paste peach flower petals
On the ground

 

 

 

 

अभी भी नये बरस का जश्न मनाते हुए

 

सरंक्षित फल के आखिरी टुकड़े के बाद

मैं भरपूर खिले ग्लेडियोलस के फूलों की तरह

घड़ी को चाबी देने के लिए उठ जाता हूँ

 

 

 

 

Still Celebrating New Year

 

After my last piece of preserved fruit

I stand up to wind up the clock

Gladiolus flowers in full bloom

 





VIETNAMESE VERSION








 

नीता पोरवाल (Neetta Porwal)

 

नीता पोरवाल (15 जुलाई 1970) का जन्म उत्तर प्रेदश के अलीगढ़ शहर में हुआ| आगरा विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातकऔर फिर बी. एड. की उपाधि लेने के बाद आप अध्यापन करने लगीं| आप एक कवि और कथाकार होने के साथ अनुवादक भी हैं|बांगला बाउल गीतों और रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं के साथ-साथ देश-विदेश के अनेक कवियों और कथाकारों की रचनाओं कोआप हिंदी में रूपांतरित कर चुकीं हैं| बतौर अनुवादक विगत कई वर्षों तक कृत्या पत्रिका के साथ जुड़ीं रहीं| 2018 में चीनीकविताओं का ‘सौ बरस सौ कविताएँ (चीन की कविताओं में आधुनिकवाद)’ नामक चीनी कविता संग्रह आया जिसके लिए उनकीटीम को चीनी साहित्य के अनुवाद के लिए DJS Translation Award  प्राप्त हुआ है|

 

 

 

 

 

मेई वॉन फान (Mai Văn Phấn)

 

वियतनाम के विशिष्ट कवि मेई वॉन फान का जन्म 1955 में उत्तर वियतनाम के रेड रिवर डेल्टा, निन्ह बिन्ह में हुआ। वर्तमान में आपहेई फांग शहर में रहते हुए काव्य सृजन कर रहे हैं। आपने कई वियतनामी और अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार अर्जित किये हैं,जिसमें 2010 में वियतनाम राइटर्स एसोसिएशन अवार्ड और 2017 में स्वीडन का साइकडा साहित्यिक पुरस्कार शामिल हैं। मेई वानफान अपनी मातृ भाषा में लिखते हैं। आपकी 16 काव्य पुस्तकें और 1 पुस्तक "क्रिटिक्स निबंध" पर प्रकाशित हो चुकीं हैं। आपकीकविताओं का 25 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है वे भाषाएँ हैं : अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, स्पेनिश, जर्मन, स्वीडिश, डच, अल्बानियाई,सर्बियाई, मैसेडोनियन, मोंटेनेग्रिन, स्लोवाक, रुमानियाई, तुर्की, उज़्बेक, कज़ाख, अरबी, चीनी, जापानी , कोरियाई, इंडोनेशियाई,थाई, नेपाली, हिंदी और बंगाली (भारत)।

 

 

 

 

 

 
















BÀI KHÁC
1 2 3 
image advertisement
image advertisement

image advertisement
image advertisement




























Thiết kế bởi VNPT | Quản trị