image advertisement
image advertisement





























 

अध्याय 6 : संवाद - लाल आत्माएं - (एक लंबी कविता) - मेई वान फान - अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद : नीता पोरवाल / Chương VI: Đối thoại. Trường ca Những linh hồn thẫm đỏ. Mai Văn Phấn. Neetta Porwal dịch từ tiếng Anh sang tiếng Hin-đi

मेई वान फान

अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद : नीता पोरवाल

Mai Văn Phấn

Translated from English into Hindi by Neetta Porwal

Neetta Porwal dịch từ tiếng Anh sang tiếng Hin-đi

 

 

 

Neetta Porwal, poet & translator

 

 

 

लाल आत्माएं

 (एक लंबी कविता)

 

 

 

अध्याय 6

संवाद

 

 

संवाद 1

 

- मैं 1941 के आखिर में खत्म कर दिया गया था।

- कहाँ पर?

- इस अंगूर के पेड़ के ठीक नीचे।

- तुम्हें किसने खत्म किया?

- फ्रांसीसी गुप्त एजेंट और एक प्रांत के मुखिया ने।

- उस समय, आप अपने साथ क्या लिए हुए थे?

- एक ध्वज।

- फिलहाल आप इसे किसे देना चाहते हैं?

- स्थानीय गरीब और उत्पीड़ित को।

- क्या यह हवा में उड़ते समय भी अटूट रहेगा?

- इसने किसानों, मजदूरों और लोगों को साक्षर किया।

- इससे क्या हासिल होगा?

- स्वावलंबन, आजादी, ख़ुशी

- कृपया इसे आसान शब्दों में समझाइए

- लोग अब और दुखी नही रहेंगे, भूख या गरीबी नही होगी, अब भारी-भरकम कर नहीं लगेगा, अब तो कोई तिरस्कृत किया जाएगा और ही पीटा जाएगा और अब कैसा भी अन्याय नहीं होगा। वे खुश और स्वतंत्र होंगे।

- क्या आपको भरोसा है?

- बिलकुल

- क्या मैं आपके इस भरोसे की वजह जान सकता हूँ?

- यहाँ धरती अभी भी शस्य श्यामल और घास अभी तक सब्ज है

- मुझे घास की एक पत्ती खींच कर देखने दो|

- इसमें क्लोरोफिल की आग हमेशा प्रज्ज्वलित रहती है। क्या इस आग को उन्हें जो सम्पर्क में हैं हस्तांतरित करने का कोई तरीका है?

- वे इसे पहले से ही जानते हैं क्योंकि उन्हें बचपन से यही शिक्षा मिली है।

 

 

 

 

संवाद 2

 

- मैं, वियतनाम गणराज्य सेना से, 25th पैदल फ़ौज का एक वफादार कप्तान, 28th 1975 को डोंग डू बेस में घायल होने से मृत्यु को प्राप्त हुआ|

- मैं, C5, 320A डिवीजन से, वियतनामी पीपुल्स आर्मी के एक छोटे अधिकारी को तब गोली मार दी गई जब वह छावनी के भीतर T54 टैंक चला रहा था।

- जैसे-जैसे हम जीवित दुनिया में अपने हथियार छोड़ते हैं, करीब आते जाते हैं|

- आइये, जीवित लोगों पर नज़र डालते हैं क्योंकि वे भोजन कर रहे हैं और खेत में एक साथ काम कर रहे हैं।

- वे हमारे साथ खूनी रास्ता पार करते हुए जीवित बच गए हैं।

- दोनों पक्षों के लगभग 5 लाख लोग मारे गए, कई लोग घायल हुए, तो कई लोग युद्ध की शुरुआत में बिछड़ गए।

- कुल वर्षावन क्षेत्र का आधा भाग नष्ट कर दिया गया है। दसियों हजार संतरे आढ़तियों द्वारा नष्ट कर दिए गये।

- हम अमूल्य संपदा खो चुके हैं।

- तो क्या रक्तिम इस रास्ते को लांघना जरूरी था?

- क्या इसे लांघना जरूरी था?

- क्या यह वाकई जरूरी था?

- हाँ था

 

 

 

 

संवाद 3

 

- फरवरी 1979 में, मैं यहाँ भीड़ का एक हिस्सा था और एकाएक Bắc Luân[1]Bridge पर गिर गया था।

- हमने आपके कमांडर को वियतनामी क्षेत्र में आगे बढ़ते चीनी सैनिकों के लिए रास्ता साफ करने के लिए आपके शरीर को Ka Long river1 नदी में फेंकते हुए देखा।

- मैं सेनापति की ओर देख रहा था मेरी आत्मा इस बात की साक्षी है।

- वियतनामी सेना ने आपका शरीर Chắn Coóng Pha[2] मैदान में ले गये और दफना दिया।

- क्या आप अब भी वियतनाम से नफरत करते हैं?

- यहाँ आने से पहले, ऐसा प्रचार करने के लिए मेरा उपयोग किया गया|

- किताबों, दस्तावेज, फिल्मों के जरिये?

- नही,

- नहीं, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के राजनीतिक कमिश्नरों ने हमें ऐसा बताया। हम सैनिक किताबें बहुत कम पढ़ते हैं।

- किसी भी युग में, तुम लोगों को रोकने के लिए खाइयों का निर्माण करने के लिए हमेशा हमारे रक्त और हड्डियों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

- और यह बात मैं मृत्यु के बाद ही समझ सका।

- चार हजार साल के इतिहास में आप हमारे खतरनाक और शातिर दुश्मन रहे।

- इस तरह से देखा जाए तो हमारे राजवंशों ने मानव मांस खाया।

- जब एक बार आप ताकतवर हो गए, तो आप आमतौर पर दूसरों के लिए आपदायें बोने निकल पड़े।

- क्या आप कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे?

- पूछकर कुछ हासिल नही होगा। आपने केवल संकीर्ण राष्ट्रीय हितों का महिमामंडन किया।



 

 

संवाद 4

 

- सारे समाजों के लिए एक मॉडल फिट नहीं हो सकता।

- प्रत्येक युग का अपना ध्येय है।

- हम साइन वक्र के गर्त में हैं।

- नहीं, एक नया चक्र शुरू हो गया है।

- क्या हमें स्वावलम्बन, स्वतंत्रता, खुशी के लिए एक नई परिभाषा की जरूरत है?

- जीवन का प्रवाह साफ़-साफ यही कह रहा है।

- क्या आप स्वतंत्रता पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं?

- स्वतंत्रता मानव अस्तित्व की सहज वृत्ति है जो हमेशा ऊपर उठती है।

- इंसान दासता के खिलाफ लड़ने के बारे में हमेशा सचेत रहता है।

- तो क्या स्वतंत्रता मानव अधिकारों और लोकतंत्र के विचार की जड़ है?

- हाँ। क्या यह शासन प्रणाली की स्पष्टता पर निर्भर करती है?

- नहीं, यह उन सभी में स्वतंत्रता की तड़प है जो कानून पर आधारित सरकार बनाने की जरूरत को जन्म देती है।

- तो स्वतंत्रता और खुशी क्या हैं?

- यह स्वतंत्रता है जो बंद दरवाजे खोलती है। यह एक अनौपचारिक सम्बन्ध है।

- क्या स्वतंत्रता महंगी पड़ती है?

- इसे हासिल करने के लिए हमें कई पीढ़ियों का बलिदान करना पड़ा।

- शायद यह वैश्वीकरण के दौरान खोजा गया समाधान है।

- इस अवधारणा को एक बार और नवीनीकरण की आवश्यकता है।

- क्या आप स्वयं को स्वतंत्र मानते हैं?

- मुझे अपने दर्द के बारे में कुछ कहने की भी स्वतंत्रता नहीं है।

- हमारे सारे अनौपचारिक सम्बन्ध का एक ख़ास मकसद है कि हम साथ-साथ आगे बढ़ें।

 

 

 

 

 

संवाद 5

 

- मैं जल की एक बूंद हूँ

- एक ख़ास बूंद बनने के लिए हम एक दूसरे के साथ घुलमिल जाते हैं

- नही, हम एक दूसरे के साथ सामंजस्य पूर्ण हैं और हमेशा विलग रहते हैं

- तो क्या हमारे मन और आत्मा की भी सीमायें हैं?

- सभ्य समाज मनुष्यों के अलग-अलग व्यक्तित्वों और अलग-अलग दिमागों का एक सामान्य मिश्रण है।

- क्या यह मानव अधिकारों की नींव है?

- पानी की प्रत्येक बूंद को अपनी राय देने का अधिकार है।

- वे समान और स्वतंत्र हैं।

- ईश्वर की कृपा से मुझे अस्तित्व मिला।

- बुद्ध की अलौकिकता ने मुझे आलोकित किया।

- जबकि अन्य देवी मां से प्रभावित हो आचरण करते हैं।

- मैं सभी विकल्पों का सम्मान करता हूं!

 

 

 

 

मेई वॉन फान (Mai Văn Phấn) 

 

वियतनाम के विशिष्ट कवि मेई वॉन फान का जन्म 1955 में उत्तर वियतनाम के रेड रिवर डेल्टा, निन्ह बिन्ह में हुआ। वर्तमान में आपहेई फांग शहर में रहते हुए काव्य सृजन कर रहे हैं। आपने कई वियतनामी और अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार अर्जित किये हैं,जिसमें 2010 में वियतनाम राइटर्स एसोसिएशन अवार्ड और 2017 में स्वीडन का साइकडा साहित्यिक पुरस्कार शामिल हैं। मेई वानफान अपनी मातृ भाषा में लिखते हैं। आपकी 16 काव्य पुस्तकें और 1 पुस्तक "क्रिटिक्स निबंध" पर प्रकाशित हो चुकीं हैं। आपकीकविताओं का 25 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है वे भाषाएँ हैं : अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, स्पेनिश, जर्मन, स्वीडिश, डच, अल्बानियाई,सर्बियाई, मैसेडोनियन, मोंटेनेग्रिन, स्लोवाक, रुमानियाई, तुर्की, उज़्बेक, कज़ाख, अरबी, चीनी, जापानी , कोरियाई, इंडोनेशियाई,थाई, नेपाली, हिंदी और बंगाली (भारत)

 

 

नीता पोरवाल (Neetta Porwal)

 

नीता पोरवाल (15 जुलाई 1970) का जन्म उत्तर प्रेदश के अलीगढ़ शहर में हुआ| आगरा विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातकऔर फिर बी. एड. की उपाधि लेने के बाद आप अध्यापन करने लगीं| आप एक कवि और कथाकार होने के साथ अनुवादक भी हैं|बांगला बाउल गीतों और रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं के साथ-साथ देश-विदेश के अनेक कवियों और कथाकारों की रचनाओं कोआप हिंदी में रूपांतरित कर चुकीं हैं| बतौर अनुवादक विगत कई वर्षों तक कृत्या पत्रिका के साथ जुड़ीं रहीं| 2018 में चीनीकविताओं कासौ बरस सौ कविताएँ (चीन की कविताओं में आधुनिकवाद)’ नामक चीनी कविता संग्रह आया जिसके लिए उनकीटीम को चीनी साहित्य के अनुवाद के लिए DJS Translation Award  प्राप्त हुआ है|

 

 

 

 

English version: Era of Junk

Vietnamese version: “Thời tái chế”

 

____________

[1] A bridge across the Ka Long River.

Ka Long river is the natural boundary between the Quảng Ninh prefect of Vietnam and the Guangxi prefect of China.

[2] Chắn Coóng Pha field in Thán Phún hamlet, Hải Sơn commune, Móng Cái city, Quảng Ninh prefect is where the Ka Long river merges with the Beilun river.





 

 


 




 
 
 





m

BÀI KHÁC
1 2 3 
image advertisement
image advertisement

image advertisement
image advertisement




























Thiết kế bởi VNPT | Quản trị